अफगानिस्तान: तालिबान का पुलिस पर हमला, अधिकारी समेत 4 की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी इलाके मेंआतंकवादियों द्वारा किए एक हमले में एक पुलिस अधिकारी और तीन जवान मारे गये। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बागलान तखार राजमार्ग पर यह हमला हुआ जिसमें तखार प्रांत के वार्साज जिले के कमांडर और तीन अन्य जवान मारे गये। वार्साज काबुल के उत्तर में स्थित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तखार प्रांत के वार्साज जिले के एक पुलिस प्रमुख और उनके तीन अंगरक्षकों पर शुक्रवार सुबह यहां तखर-बागलान राजमार्ग पर तालिबान घात लगाकर हमला किया। टोलो न्यूज ने बागलान पुलिस प्रमुख के एक प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि, यह घटना तब हुई जब मोहम्मद अफजल अपने अंगरक्षकों के साथ काबुल प्रांत की ओर जा रहे थे। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications