आतंकी अफजल गुरु की पहली बरसी पर श्रीनगर में यासिन मलिक गिरफ्तार

जेकेएलएफ अफजल गुरु के पार्थिव अवशेष उसके परिवार को सौंपने की मांग कर रहा है, और यह जुलूस इसी मांग के समर्थन में निकाला गया था। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मैसुमा में ही जुलूस को रोक दिया और मलिक तथा उनके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। मलिक ने घोषणा की थी कि वह रविवार के जुलूस का नेतृत्व करेंगे, और उसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गए थे।
पुलिस ने दूसरे वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं को भी एहतियातन हिरासत में ले रखा है, जबकि शनिवार को प्रमुख अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी के दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने के बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने श्रीनगर और घाटी के दूसरे प्रमुख शहरों और कस्बों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications