दिल्ली पुलिस ने 'स्पाइडरमैन चोर' को पकड़ा, कई चोरी की घटनाओं को दे चुका है अंजाम
नई दिल्ली। देश की राजधानी में पुलिस को ऐसे चोर को पकड़ने में सफलता मिली है जो स्पाइडरमैन की तर्ज पर शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। 20 साल के इस चोर का नाम वेजीस उर्फ ट्विंकल है जिसे पुलिस ने दिल्ली के तुगलकाबाद से गिरफ्तार किया है। साउथ ईस्ट डीसीपी चिन्मय बिश्वास ने बताया कि हमने वेजीस की गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से 9 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं, इसके साथ ही चोरी की 12 घटनाओं की गुत्थी को सुलझा लिया है।

सुबह-सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया
पूछताछ में यह बात निकलकर साामने आई है कि वेजी साउथ दिल्ली में एक हत्या के मामले में भी शामिल है। इससे पहले सोमवार को तुगलकाबाद एक्सटेंशन इलाके में एक घर में चोरी की घटना हुई थी, जहां शिकायतकर्ता ने कहा था कि उनके घर में सुबह 4.40 बजे कोई बालकनी से घुसा। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति छत से कार पर कूद रहा है। पुलिस ने बताया कि वेजीस इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन 2017 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था, जिसके बाद वह फिर से चोरी करने लगा था।

कार पर कूदकर भागता था
इस चोर की खासियत यह थी कि वह लोगों के घर में बालकनी से घुसता था और चोरी करके पार्किंग में खड़ी कार पर कूदकर फरार हो जाता था। तुगलकाबाद में हुई चोरी के बाद जब घर में महिला जगी तो वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। जब वह घर की बालकनी पर लेकिन तबतक चोर घर की पहली मंजिल से कूदकर भाग गया। जिसके बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई गई , जिसमे तीन मोबाइल फोम और नगद चोरी का मामला सामने आया था।

शौक पूरा करने के लिए करता था चोरी
बिस्वाल ने बताया कि चोर अपने चेहर पर नकाब पहनकर चोरी की घटना को अंजाम देता था, वह चोरी की घटना को अकेले ही अंजाम देता था। पहले वह अपने शिकार की तलाश करता था इसके बाद वह रेकी करता था, जिसके एक दो दिन बाद देर रात को घटना को अंजाम देता था। पूछताछ के दौरान वेजीस ने बताया कि वह आसानी से पैसा कमाने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देता था, जिससे की वह सिगरेट, शराब और ड्रग्स के शौक को पूरा कर सके।
इसे भी पढ़ें- 'मेरे पति ने कहा, अब मैं उन्हें अच्छी नहीं लगती और उसके बाद मैं बन गई बॉडी बिल्डर'
इसे भी पढ़ें- PM मोदी पर आपत्तिजनक ट्वीट करने पर कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड राम्या पर दर्ज हुई FIR












Click it and Unblock the Notifications