50 एटीएम लूटने का आरोपी, बाहुबली-2 की वजह से पकड़ा गया
ओडिशा पुलिस 7 सालों से एटीएम लूट के मामले में इस व्यक्ति को ढूंढ़ रही थी, लेकिन वह पकड़ से दूर था।
नई दिल्ली। इस शुक्रवार को रिलीज हुई बाहुबली-2 दर्शकों को खूब पंद आ रही है। वहीं फिल्म देखने का शौक कुछ लोगों का भारी भी पड़ रहा है। ऐसा ही हुआ जब लूट का आरोपी फिल्म देखने के चक्कर मे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

ओडिशा पुलिस 7 सालों से एटीएम लूट के आरोपी को ढूंढ़ रही थी, लेकिन वह पकड़ से दूर था। पुलिस को जब उसके बाहुबली-2 देखने के लिए सिनेमाहॉल में होने की खबर लगी तो पुलिस वहां पहुंच गई।
50 से ज्यादा एटीएम को लूटने का आरोपी संभव आचार्य जयपुर जिला क्षेत्र के बालीचंद्रापुर का निवासी है। थिएटर में बाहुबली देखते समय पुलिस ने संभव आचार्य को गिरफ्तार किया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications