'मैं कह रहा POK हमारा है...लेकिन उन्हें अलगाववाद पसंद, 370 हटाना मंजूर नहीं', अमित शाह का कांग्रेस पर हमला

संसद में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान जमकर हंगाम हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के भाषण की शुरुआत होते ही विपक्ष के नेता भड़ग गए। उन्होंने सदन से वॉकआउट कर लिया। दअसल शाह ने अपने भाषण की शुरुआत में विपक्षी दलों में शामिल पार्टियों के गठबधन आईएनडीएआई को 'घमंडिया' कह दिया।

सदन में जम्मू कश्मीर जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए शाह ने धारा 370 हटाने के विरोध, घाटी में अलगाववाद को बढ़ावा देने जैसे कई गंभीर आरोप कांग्रेस पर लगाए। शाह ने कहा कि वॉकऑउट कर रहे नेताओं को अगले लोकसभा चुनाव में पहले में खराब प्रदर्शन का का भी अनुमान व्यक्त किया।

Amit Shah Jammu Kashmir Reservation Bill

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 पर बोलते हुए सदन में कांग्रेस समेत गठबंधन आईएनडीएई में शामिल अन्य दलों को भी निशाने पर लिया। शाह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Recommended Video

    'मैं कह रहा POK हमारा है...लेकिन उन्हें अलगाववाद पसंद,370 हटाना मंजूर नहीं',शाह का कांग्रेस पर हमला

    उन्होंने कहा, "आज अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आ गया। फिर भी वे (कांग्रेस) कहते हैं कि उन्हें यह मंजूर नहीं है और अनुच्छेद 370 गलत तरीके से हटाया गया है। मैं उन्हें समझा नहीं सकता कि क्या हकीकत है। धारा 370 ने अलगाववाद को बढ़ावा दिया और अलगाववाद के कारण आतंकवाद को बढ़ावा मिला।

    जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 पर चर्चा के दौरान सदन से वॉकआउट कर रहे सांसदों को शाह ने अगामी चुनाव को लेकर चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी कर रहा हूं, वापस आ जाओ नहीं तो अब जितने बचे हैं वो भी नहीं रहेंगे। लेकिन ऐसी हालत में भी अपने इस फैसले पर कायम रहना है तो जनता देख रही है...2024 में मुंह की खानी पड़ेगी और पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+