नीरव मोदी भागे नहीं, दुनियाभर में उनका कारोबार है: विजय अग्रवाल

नई दिल्लीः पीएनबी घोटाले का मास्टमाइंड हीरा कारोबार नीरव मोदी देश छोड़कर भाग चुका है वहीं उसके वकील विजय अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि नीरव मोदी देश छोड़कर नहीं भागा है। उनका विदेशों में व्यापार है और वो ज्यादातर समय विदेश में ही बिताते हैं। वकील विजय अग्रवाल ने कहा है कि कोई भी 5000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां छोड़कर क्यों भागेगा।

PNBScam Vijay Aggarwal says nirav modi not abscond

मीडिया से बात करते हुए विजय अग्रवाल ने कहा 'मैंने मामले का अध्ययन किया है और इस मामले का हश्र भी 2जी और बोफोर्स मामले जैसा होने जा रहा है। जांच एजेंसियां ही मीडिया में सारा शोर शराबा कर रही हैं। वे अदालत में कोई आरोप साबित नहीं कर पाएंगी। मुझे पूरा विश्वास है कि नीरव मोदी को दोषी करार नहीं किया जाएगा।'

बता दें, इससे पहले नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को पत्र लिखकर कहा था कि उन्होंने कर्ज देने के रास्ते खुद बंद किए हैं। नीरव मोदी द्वारा दावा किया गया कि पीएनबी जितनी बकाया रकम बता रहा है, वो राशि इससे बहुत कम है। नीरव मोदी ने ये खत्त पिछली 15/16 फरवरी को लिखे थे। इस पत्र ने नीरव मोदी ने अपने इरादों को जाहिर करते हुए कहा था उसके पास 5,000 करोड़ रुपये से भी कम का बकाया है।

बैंक को लिखे पत्र में नीरव मोदी ने कहा है कि मेरी कंपनियों के खिलाफ छापेमारी और संपत्ति जब्त करने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिस कारण से मेरी बकाया राशि चुकाने की क्षमता खत्म हो गई है।

नीरव मोदी का कहना है कि '13 फरवरी को की गई मेरी पेशकश के बावजूद बैंक ने जानकारी 15 फरवरी को सार्वजनिक कर दी. बैंक की इस कार्रवाई ने मेरे ब्रांड और मेरे कारोबार को बर्बाद कर दिया है, जिसके कारण अब बकाया राशि वसूलने की बैंक की क्षमता सिमट कर रह गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली चीफ सेक्रेटरी विवाद: AAP के MLA प्रकाश जरवाल हिरासत में, अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+