PNB के बाद City Union Bank में सामने आया 13 करोड़ का घोटाला

चैन्नईः देश में पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले की चर्चा है तो वहीं एक दूसरा घोटाला भी सामने आया है। ये नया घोटाला सामने आया है सिटी यूनियन बैंक में, जहां 20 लाख डॉलर (लगभग 12.8 करोड़ रुपये) के तीन घोटाले उजागर हुए हैं। कहा जा रहा है कि पैसे निकालने के लिए स्विफ्ट फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।

PNB, similar fraud hits Chennai’s City Union Bank

पैसे निकालने को लेकर किसी भी तरह का कोई बही-खाता दर्ज नहीं हुआ। बैंक में घोटाले की जानकारी 7 फरवरी को बही-खातों के मिलान प्रक्रिया के दौरान हुई। इसमें पाया गया कि स्विफ्ट प्रणाली के जरिये संपर्ककर्ता बैंकों को धोखाधड़ी से धन भेजने के तीन मामले सामने आए।

चेन्नई स्थित सिटी यूनियन बैंक का कहना है कि संपर्ककर्ता बैंकों के जरिये धन हस्तांतरण तो कर दिया गया लेकिन हस्तांतरण के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया था। दूसरा हस्तांतरण फ्रैंकफर्ट के स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से तुर्की के एक खाते में 3 लाख यूरो (करीब 4 लाख डॉलर) भेजने से जुड़ा है, वहीं तीसरा फर्जी हस्तांतरण 10 लाख डॉलर का है, जिसे न्यूयॉर्क के बैंक ऑफ अमेरिका से चीन स्थित बैंक को किया गया।

सूत्रों का कहना है कि धन वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और तुर्की तथा चीन के अधिकारियों से संपर्क में है। विदेश मंत्रालय की मदद ली जा रही है। धन वापसी के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा के अत्याधुनिक हाईटेक ऑफिस का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+