BJP New Office : हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबी- पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित हाई टेक ऑफिस का उद्घाटन किया। भाजपा का यह मल्टी स्टोरी हेडक्वार्टर कई आधुनिक सुविधाओं व तकनीक से लैस है। भाजपा के नए मुख्यालय के उद्घाटन में शामिल होने के लिए अमित शाह, पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी भी पहुंचे थे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नया कार्यालय
भाजपा का यह नया पार्टी मुख्यालय दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है। यह किसी बड़े दल का पहला पार्टी मुख्यालय होगा जोकि लुटियन जोन से बाहर होगा। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि पार्टी के कार्यालय इस जगह से दूसरी जगह स्थानांतरिक किया जाए, कोर्ट के आदेश के बाद भाजपा का पार्टी मुख्यालय अब दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर होगा। ऐसे में भाजपा का यह कदम अन्य पार्टियों पर दबाव बनाएगा कि वह अपने कार्यालय को भी स्थानांतरित करें जोकि काफी समय से यहां हैं।
अगले हफ्ते से शिफ्ट होगा ऑफिस
इससे पहले भाजपा का मुख्यालय अशोक रोड से चल रहा था, जबकि कांग्रेस का ऑफिस अकबर रोड पर चल रहा था। माना जा रहा है कि भाजपा अपना पूरा कामकाज जल्द ही इस नए मुख्यालय से शुरू करेगी, सूत्रों की माने तो अगले हफ्ते तक पूरा कामकाज यहीं से शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह ने मुख्यालय की नींव पिछले वर्ष अगस्त माह में रखी थी, इसके निर्माण का ठेका मुंबई की एक कंपनी को दिया गया था, जिसने इसे डिजायन किया है।
कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद
2014 में भाजपा के अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद अमित शाह ने लगातार पार्टी का हर शहर में अपना ऑफिस बनाने का अभियान चलाया था, जोकि अभी भी जारी है। भाजपा के नए ऑफिस में तीन बिल्डिंग हैं, जिसमे जनसंपर्क के अत्याधुनिक संसाधन लगे हैं, जिससे की तमाम पार्टी के को ऑर्डिनेटर से बात की जा सके। इको फ्रैंडली बिल्डिंग में 70 कमरों में वाई-फाई की सुविधा है, सभी बिल्डिंग में कॉफ्रेंस हॉल, रिसर् रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, स्टूडियो बने हैं। बिल्डिंग में खोखली ईटों का इस्तेमाल किया गया है, सोलर पैनल भी लगाया गयाा है, जिससे की बिजली मुहैया कराई जा सके। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, बायो टॉयलेट की भी कार्यालय में सुविधा मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications