PNB SCAM: बड़ी कार्रवाई, नीरव मोदी के CFO विपुल अंबानी समेत 4 अन्य गिरफ्तार

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के सीएफओ (Chief Financial Officer) विपुल अंबानी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विपुल अंबानी से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही थी। सीबीआई ने मंगलवार शाम को गीतांजली प्राइवेट लीमिटेड के प्रमुख को भी गिरफ्तार किया है।

PNB SCAM: नीरव मोदी के CFO विपुल अंबानी समेत 4 अन्य गिरफ्तार

हालांकि, नीरव मोदी के मामा मेहुल चौकसी अभी भी गिरफ्त से बाहर है। इससे पहले सीबीआई ने विपुल अंबानी को अपने सारे दस्तावेजों के साथ रविवार को ऑफिस बुलाया था और उनसे करीब पांच घटें तक सवाल-जवाब किए थे। बता दें कि धीरुभाई अंबानी के छोटे भाई नाथुभाई अंबानी के बेटे हैं विपुल अंबानी, जो नीरव मोदी फाइनेंसियल कामकाज देखते थे।

इस बीच, नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को लेटर लिख कर कहा है कि उन्होंने लोन चुकाने को लेकर सारे रास्ते बंद कर दिए हैं और वे अब लोन नहीं चुकाएंगे। वहीं, जांच एजेंसियों ने नीरव मोदी को 23 फरवरी से पहले-पहले मुंबई में उपस्थित होने के लिए कहा है।

जांच एजेंसियों में नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के ठिकानों पर छापे मार कर अभी तक 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की बात कह चुकी है। वहीं, दूसरी पीएनबी भी स्पष्ट कर चुका है कि उनके पास नीरव मोदी का लोन चुकाने के लिए पर्याप्त संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+