नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को ED ने किया समन, मुंबई ऑफिस में 23 फरवरी से पहले हाजिर होने का दिया आदेश
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी पर सीबीआई और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम लगातार शिकंजा कस रही है। इस बीच ईडी ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ समन जारी करते हुए, उन्हें अपने मुंबई ऑफिस में 23 फरवरी से पहले उपस्थित होने के लिए कहा है।

वहीं, इससे पहले आज ही प्रवर्तन निदेशालय की मांग पर मंत्रालय ने करीब 4 हफ्तों के लिए पासपोर्ट रद्द किया था। दिन भर में ईडी की तरफ से नीरव मोदी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पीएनबी बैंक में 11,500 करोड़ रुपये घोटालों में नाम आने के बाद ईडी और सीबीआई की टीम लगातार नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इससे पहले शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस कर स्पष्ट किया कि उन्हें नीरव मोदी के बारे में कोई जानकारी नहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया है कि नीरव मोदी विदेश मंत्रालय के किसी अधिकारी के किसी तरह के संपर्क में नहीं है और मंत्रालय को नहीं पता कि वो इस वक्त किस देश में है।












Click it and Unblock the Notifications