PNB Scam: नीरव मोदी के भाई नीशल ने ED को लिखा पत्र, कहा- जांच में सहयोग को तैयार

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में आरोपी नीरव मोदी के छोटे भाई नीशल मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखकर जांच में सहयोग करने की पेशकश की है। हालांकि, इस दौरान नीशल मोदी ने ईडी को बेल्जियम के एंटवर्प शहर आने को कहा है। नीशल मोदी ने नीरव मोदी के कृत्यों से भी पल्ला झाड़ लिया है। नीशल मोदी पीएनबी घोटाले में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी व अन्य के साथ आरोपी हैं।

PNB Scam: Neeshal Modi brother of Nirav Modi, writes to ED offering to cooperate in the case

नीशव ने ईडी के साथ फॉरेंसिक ऑडिट साझा किया है जो ऑडिटिंग कंपनी वैन डेन कीबस वान डेर द्वारा किया गया है। इसके मुताबिक, फायरस्टार डायमंड बीवीबीए से जुड़े तमाम लेनदेन और शिपिंग आदि के कागजात सही हैं। नीशल ने ईडी को लिखे पत्र में कहा है कि उनको नीरव मोदी के कथित आपराधिक गतिविधियों की भनक भी नहीं थी और न्यूज देखने के बाद ही इसके बारे में मालूम हो सका। साथ ही नीशव ने कहा कि नीरव की संपत्ति से उनका कोई लेना नहीं है। नीशव ने ईडी को एंटवर्प में मिलने को कहा है ताकि पूरे मामले में किसी भी संदेह को दूर कर सकें।

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े नीरव मोदी की जमानत याचिका ब्रिटेन की अदालत ने पिछले महीने खारिज कर दी थी। नीरव मोदी की पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी हुई थी तब से वह पांच बार अदालत में जमानत दी अर्जी दे चुका है लेकिन कोर्ट ने हर बार उसकी याचिका को खारिज कर दिया है।

नीरव मोदी ने इस याचिका में कड़ी शर्तों के साथ जमानत मांगी थी, जिसमें घर में नजरबंदी और 24 घंटे मॉनिटरिंग जैसी शर्तो को शामिल किया था। लेकिन कोर्ट ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया था। लंदन की अदालत में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के मामले पर 11 मई से सुनवाई शुरू होने वाली है लेकिन कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के चलते ये सुनवाई प्रभावित हो सकती है। 49 साल हीरा व्यापारी नीरव मोदी को इस वक्त दक्षिण-पश्चिम लंदन में वैंड्सवर्थ जेल में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+