PNB का हजारों करोड़ ही नहीं कंगना-बिपाशा की फीस लेकर भी भाग गए मोदी-चौकसी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक का 11500 करोड़ लेकर फरार हो चुके नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के रोज नए कांड सामने आ रहे है। मामा-भांजे की जोड़ी ने केवल बैंक को ही नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और बिपाशा बसु को भी चूना लगाया। इनकी कंपनी इन दोनों सेलिब्रिटिज का एंडोर्समेंट फीस लेकर फरार हो गए है। दोनों ही एक्ट्रेस ने गीतांजलि जेम्स के लिए विज्ञापन किया था, लेकिन उन की पूरी फीस नहीं चुकाई गई।

कंगना-बिपाशा का पैसा लेकर फरार हुए नीरव मोदी

कंगना-बिपाशा का पैसा लेकर फरार हुए नीरव मोदी

साल 2016 में कंगना रनौत ने नक्षत्र के साथ करार किया था। उन्होंने एक ब्रांड को एंडोर्स किया था, लेकिन मेहुल चौकसी की कंपनी ने उनका पूरा भुगतान नहीं किया। वहीं बिपाशा ने आरोप लगाया है कि नक्षत्र ने कॉन्‍ट्रेक्‍ट खत्‍म होने के बाद भी उनकी तस्‍वीर विज्ञापन में इस्‍तेमाल की, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।

 नहीं चुकाया प्रियंका का पैसा

नहीं चुकाया प्रियंका का पैसा

आपको बता दें कि इस ब्रैंड के साथ बड़े-बड़े नाम जुड़ चुके हैं। ऐश्वर्या राय, लीजा हेडन,करीना कपूर खान, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोड़पा जैसे बड़े स्टार इस ब्रांड को प्रमोट कर चुके हैं। विवाद सामने आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने इस कंपनी के साथ अपना करार तोड़ दिया। कानूनी सलाह के बाद उन्होंने ब्रांड के साथ अपना करार बीच में ही खत्म कर लिया। उन्होंने बी नीवर मोदी की कंपनी पर बकाया न चुकाने का आरोप लगाया।

 कंट्रैक्ट खत्म होनेके बावजूद भी तस्वीर किया इस्तेमाल

कंट्रैक्ट खत्म होनेके बावजूद भी तस्वीर किया इस्तेमाल

बिपाशा बसु ने मेहुल चौकसी की कंपनी पर करार खत्म होने के बाद भी उनकी तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकसी की कंपनी ने नया करार बनाए बिना ही उनकी तस्वीर इस्तेमाल की। उनके मैनेजर द्वारा इसके लिए मना किए जने के बावजूद भी उनकी फोटो का उपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहुल चौकसी की वजह से ही उन्हें इंटरनेशनल ब्रांड का एंडोर्समेंट नहीं मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+