PNB घोटाला: भगोड़े मेहुल चौकसी पर आयकर का शिकंजा, 9 एकड़ जमीन जब्त

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारत सरकार की तमाम एजेंसियां भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी पर शिकंजा कस रही हैं। अब आयकर विभाग ने भी उस पर शिकंजा कसा है, जिसके तहत नासिक में उसकी 9 एकड़ कृषि भूमि जब्त की गई। आयकर अधिकारियों के मुताबिक अब उस जमीन पर कब्जा करने की कार्रवाई की जा रही। मेहुल चौकसी ने पीएनबी को 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चुना लगाया है।

PNB

दरअसल पिछले चार साल से चौकसी देश से फरार है। जिस वजह से कोर्ट के आदेश पर देशभर में उसकी संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। एक साल पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट (PMLA) के तहत गीतांजलि ग्रुप और इसके प्रमोटर मेहुल चोकसी की मुंबई स्थित 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली थी। अधिकारियों के मुताबिक उसकी अन्य संपत्तियों की भी पहचान की जा रही, जिस पर भी आने वाले दिनों में कार्रवाई होगी।

एंटीगुआ की ले चुका है नागरिकता
मेहुल चोकसी एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका है। कुछ महीनों पहले उसे डोमिनिका पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो कई दिनों तक जेल में रहा, इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई के पीछे मेहुल ने भारतीय एजेंसियों पर आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि जेल में उसके साथ मारपीट की गई।

सभी भगोड़ों से हो रही रिकवरी
पिछले शीतकालीन सत्र में वित्त मंत्री ने संसद को बताया था कि विजय माल्या और नीरव मोदी से भारतीय एजेंसियां रिकवरी कर रही हैं, इसके तहत अब तक उनसे 13109 करोड़ रुपये निकलवाए जा चुके हैं। ये रकम उनकी संपत्ति बेचकर इकट्ठा की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+