PNB scam: भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी की संपत्ति होगी कुर्क, अदालत ने दी अनुमति
PNB scam: भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी की परिसंपत्तियां होंगी कुर्क, अदालत ने दी अनुमति
मुंबई। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के अब और बुरे दिन शुरु होने वाले हैं, क्योंकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले मामले में एक विशेष अदालत ने सोमवार को भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की परिसंपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति दे दी हैं। अदालत ने भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) की धाराओं के तहत यह आदेश दिया है। महत्पूर्ण बात ये हैं कि एफईओए के प्रभाव में आने के दो साल बाद यह देश का पहला मामला है जिसमें इस कानून के तहत किसी की संपत्ति की कुर्की का आदेश दिया गया है।

विशेष अदालत ने दिया ये आदेश
बता दें भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम (एफईओए) के तहत कुकीं का पहला आदेश सुनाते हुए सोमवार 8 जून को महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने कारोबारी नीरव मोदी की परिसंपत्तियों को कुर्क करने की अनुमति प्रदान की हैं विशेष अदालत के जस्टिस वी. सी. बारडे ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मोदी की उन परिसंपत्तियों को कुर्क करने के आदेश दिए हैं जो पीएनबी के पास गिरवी नहीं हैं। भगौड़े नीरव मोदी की परिसंपत्ति को कुर्क के लिए निदेशालय को एक माह का समय दिया गया हैं।

पीएनबी में गिरवी रखी संपत्तियां नहीं होंगी कुर्क
इस आदेश के बाद केंद्र सरकार एफईओए की धारा 12(2) और आठ के तहत इन परिसंपत्तियों को कुर्क कर सकती है। शारदुल अमरचंद मंगलदास विधि फर्म से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता नितेश जैन इस मामले में पीएनबी की ओर से पेश हुए। उन्होंने कहा कि बैंक के पास गिरवी रखी संपंतित्यां कुर्क नहीं होगी। हालांकि विशेष अदालत ने निदेशालय को मोदी के मालिकाना हक वाली और आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई पेंटिंग को कुर्क करने की अनुमति नहीं दी। बाम्बे उच्च न्यायालय पहले ही इसे नीलाम कर धन जमा करने का आदेश दे चुका है। फिलहाल इससे मिलने वाली राशि को वितरित नहीं किया जाएगा।विशेष अदालत ने कहा कि ईडी के पास छूट है कि वह आयकर विभाग के नियंत्रण वाली पेंटिंग हासिल करने के लिए कानूनी उपाय करे।

49 वर्षीय भगोड़ा नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है
बता दें पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपए के धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा व्यवसायी नीरव मोदी का लंदन के वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रत्यर्पण संबंधी केस की सुनवाई चल रहा हैं। 49 वर्षीय भगोड़ा नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में बंद हैं। मोदी को वहां मार्च 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था। भारत उनके खिलाफ वहां की अदालत में प्रत्यपर्ण की कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।जिसमें पिछले दिनों सुनवाई के दौरान नीवर मोदी के वकील ने कहा कि नीरव मोदी वर्तमान समय में गंभीर मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं उनका भारत की जेल में विशेषकर आर्थर रोड जेल में उचित इलाज नहीं हो सकता हैं। जेल की स्थितियों पर भारतीय सरकार का आश्वासन अपर्याप्त हैं ऐसे में उनका भारत को प्रत्यार्पण करना उचित नहीं होगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications