PNB घोटाले में सीबीआई ने दायर की 12 हजार पन्नों की चार्जशीट, मेहुल चौकसी को बनाया वांटेड

मुंबईः पंजाब नेशनल बैंक के 13000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को 12000 पन्नों की दूसरी चार्जशीट दायर कर दी। सीबीआई ने ये चार्जशीट मुंबई के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में दायर की। इस चार्जशीट में मेहुल चौकसी का नाम 'wanted' की लिस्ट में है। सीबीआई ने ये चार्जशीट आईपीसी की धारा 409, 420, 120बी के तहत दायर की है।

मेहुल चौकसी को भी बनाया गया है आरोपी

मेहुल चौकसी को भी बनाया गया है आरोपी

इस चार्जशीट में सीबीआई ने मेहुल चौकसी का नाम दिया है। सीबीआई द्वारा दायर की गई पहली चार्जशीट में मेहुल चौकसी का नाम नहीं दिया गया था। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि दूसरी चार्जशीट में मेहुल चौकसी का नाम आएगा।

दो दिन पहले सीबीआई ने दायर की थी पहली चार्जशीट

बता दें, दो दिन पहले सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मामले में पहली चार्जशीट दायर की थी। इस चार्जशीट में 5 आरोपियों के खिलाफ 7500 पेज की चार्जशीट दायर की गई थी। पहली चार्जशाटी में आरोपियों ने बैंक अफसरों के साथ मिलकर फर्जी एलओयू तैयार किए और 2011 से 2018 तक हजारों करोड़ की रकम विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की।

सीबीआई की पहली चार्जशीट में कई लोगों पर लगाए गए थे आरोप

सीबीआई की पहली चार्जशीट में कई लोगों पर लगाए गए थे आरोप

सीबीआई की पहली चार्जशीट में इलाहाबाद बैंक की एमडी समेत कई बड़े नाम शामिल थे। मुंबई आधारित फर्म के तीन पार्टनर, पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ के खिलाफ बैंक फ्रॉड को मामला दर्ज किया गया था, पहली चार्जशीट में चारों आरोपियों पर लापरवाही बरतने और आरबीआई के दिशा-निर्देशों के पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इन सभी अधिकारियों पर आरबीआई की ओर से जारी किए गए साल 2016 के स्‍वि‍फ्ट कंट्रोल सिस्‍टम के सर्कुलर के हि‍साब से काम नहीं करने का आरोप लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+