PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी ने वीडियो जारी कर कहा, 'झूठे हैं ED के सारे आरोप'

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी ने खुद को राजनीति का शिकार बताते हुए कहा था कि भारत सरकार के लिए धोखाधड़ी के मामलों में अन्य आरोपियों को यूके जैसे देश से वापस लाना अंसभव साबित हो रहा है, इसलिए उसे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को मेहुल चौकसी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने अपनी सफाई दी है।

PNB Scam accused Mehul Choksi says, all the allegations leveled by ED are false and baseless

मेहुल चौकसी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगाए गए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। चोकसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने बिना किसी आधार के उसकी संपत्ति को अटैच किया है।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दाम पर ट्वीट को लेकर बीजेपी की किरकिरी, कांग्रेस ने भी ली चुटकी

चोकसी ने पासपोर्ट रद्द किए जाने के संबंध में सवाल पूछे जाने पर जवाब दिया कि उसे एक ई-मेल के जरिए सूचित किया गया कि सुरक्षा कारणों से पासपोर्ट रद्द किया गया है। जब मुंबई पासपोर्ट कार्यालय से इस आदेश को रद्द करने की मांग की तब भी उन्होंने कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने ये भी नहीं बताया कि किस प्रकार मैं भारत के लिए खतरा हूं।

चोकसी ने इसके पहले भी कहा था कि पीएनबी से उसका दो दशक पुराना साथ रहा है। उसने कहा,'मेरा सबकुछ जब्त कर लिया गया है और मेरे पास देने के लिए कुछ बचा नहीं, वो मेरी संपत्ति बेचकर जिसे पैसा देना चाहें, दे सकते हैं क्योंकि मैं इस हालत में नहीं हूं कि कोई सेटलमेंट की बात करूं।'

ये भी पढ़ें: PNB घोटाला: मेहुल चोकसी ने कहा, मुझे बलि का बकरा बनाया गया, मेरे पास देने को कुछ नहीं बचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+