PNB fraud:केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में SIT जांच का किया विरोध

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने 11 हजार करोड़ से ज्‍यादा के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले की जांच स्‍पेशल इन्‍वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से कराए जाने का सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में ज‍नहित याचिका दायर की गई है। इसमें पीएनबी घोटाले के मुख्‍य आरोपी नीरव मोदी को वापस लेने के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई थी। याचिका पर कोर्ट में जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च तय कर दी है।

 PNB fraud: center Govt opposes plea seeking SIT probe in Nirav Modi case

जानकारी के मुताबिक, एसआईटी से जांच कराने के संबंध में वकील विनीत ढांडा ने जनहित याचिका दायर की है। याचिका में पंजाब नैशनल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय को प्रतिवादी बनाया गया है। ढांडा ने अदालत के समक्ष मांग की है कि कोर्ट नीरव मोदी और घोटाले में शामिल अन्य लोगों को दो महीने के अंदर भारत लाने के लिए कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दे और मामले की जांच SIT से कराने का आदेश दे।

ढांडा ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि 10 करोड़ रुपए या इससे अधिक राशि के कर्ज की मंजूरी और उसके वितरण की स्थिति में राशि की सुरक्षा और वसूली सुनिश्चित करने के लिए वित्त मंत्रालय को दिशा-निर्देश तैयार करने चाहिए। ढांडा ने कोर्ट से अपील की है कि वह इस संबंध में वित्त मंत्रालय को निर्देश दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+