PNB घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने BPSL के खिलाफ दायर की चार्जशीट

नई दिल्ली। भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को अपनी एक चार्जशीट दायार की है। ईडी की यह चार्जशीट कथित तौर पर एक बैंक ऋण धोखाधड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग केस के संबंध में दायार की गई है। बता दें इससे पहली ईडी ने पिछले वर्ष 2019 में बीपीएसएल की 4,025.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति को अटैच कर बड़ा झटका दिया था।

PNB Bank scam Enforcement Directorate files chargesheet against BPSL

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक को भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) ने 3,800 करोड़ रुपए से ज्यादा का चूना लगाया है। पीएनबी ने बीपीएसएल कंपनी के इस फर्जीवाड़े की शिकायत भारतीय रिजर्व बैंक से की है। रिपोर्ट के मुताबिक फॉरेंसिक ऑडिट में इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ऑडिट में सामने आया कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने बैंकों से फंड जुटाने के लिए दस्तावेजों और खातों में हेरफेर की है। पीएनबी ने इस हेराफेरी को लेकर आरबीआई के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

बही-खतों में गड़बड़ कर लिया था कर्ज
पीएनबी ने कहा कि उसने भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड ने 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया है। कंपी ने बैंक कर्ज में धोखाधड़ी की और अपने बही-खतों में गड़बड़ कर कर्ज लिया। कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर बैंक ने आरबीआई को 3,805.15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी। कंपनी की इस धोखाधड़ी का मामला एनसीएलटी के सामने रखा जा चुका है। बैंक की कोशिश है कि वो इस कर्ज की वसूली कर लेगा।

यह भी पढ़ें: ISRO ने रचा इतिहास, देश का सबसे ताकतवर संचार सैटेलाइट GSAT-30 सफलतापूर्वक लॉन्च, जानिए खास बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+