PMO को भेज रहे हैं गुप्‍त सूचना तो जरा सावधान हो जाइए

साइबर एक्सपर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकील पवन दुग्गल ने बताया कि जहां तक साइबर हमलों की बात है तो सिक्योर्ड वेबसाइटों को हैक, क्रैक या अटैक करना बेहद मुश्किल होता है।

नई दिल्ली। आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे मेल करके कोई शिकायत करते हैं या फिर सुझाव देते हैं और ये समझते हैं कि आपकी द्वारा किया हुआ मेल सिक्योर है तो आप गलत हैं। ताजा खुलासे में ये बात सामने आई है कि पीएमओ की वेबसाइट से आपकी जानकारी लीक हो सकती है। इतना ही नहीं आप जिस व्यक्ति या विभाग के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं, उसे भी आपकी शिकायत का पता चल सकता है।

PMO की वेबसाइट सिक्योर नहीं

PMO की वेबसाइट सिक्योर नहीं

सामाजिक विषयों पर फिल्म बनाने वाले उल्हास पीआर ने यह खुलासा किया है कि जब उन्होंने पीएमओ से ऑनलाइन कम्प्लेन करने पर सुरक्षा को लेकर सवाल किए तो पीएमओ ने स्वीकार किया कि ये साइटें सिक्योर नहीं हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री से उन्हें जवाब मिला कि संबंधित टेक्निकल टीम साइट को सिक्योर बनाने के लिए काम कर रही है।

पीएमओ की वेबसाइट पर दी गई है ये जानकारी

पीएमओ की वेबसाइट पर दी गई है ये जानकारी

आपको बता दें कि जब आप पीएमओ की वेबसाइट विजिट करेंगे तो वहां भी जरुरी सूचनाएं शेयर ना करने की हिदायत दी गई है। पीएमओ की वेबसाइटों http://www.pmindia.gov.in/en/ और http://www.pmindia.gov.in/en/interactwith-honble-pm/ और पब्लिक ग्रिवांस रीड्रेस सिस्टम की वेबसाइट http://pgportal.gov.in/viewstatus.aspx पर जाएं और यूआरएल अड्रेस बार के बाएं कोने पर बने ⓘ सिंबल पर क्लिक करने पर लिखा आता है कि इस साइट पर आपका कनेक्शन सिक्योर नहीं है। आपको इस वेबसाइट पर कोई सेंसिटिव सूचनाएं शेयर नहीं करने चाहिए जैसी की जैसे पासवर्ड या क्रेडिट कार्ड नंबर , क्योंकि इसे अटैकर चुरा सकते हैं।

 आपका डाटा भी तो नहीं लीक हो रहा है

आपका डाटा भी तो नहीं लीक हो रहा है

साइबर एक्सपर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकील पवन दुग्गल ने बताया कि जहां तक साइबर हमलों की बात है तो सिक्योर्ड वेबसाइटों को हैक, क्रैक या अटैक करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अनसिक्योर्ड वेबसाइटों पर साइबर हमला बेहद आसान होता है। आपको बता दें कि पीएमओ की वेबसाइट एक सेक्शन है जिसमें कोई भी व्यक्ति सीधे प्रधानमंत्री को ई-मेल कर सकता है। इस सेक्शन का नाम है ‘प्रधानमंत्री को लिखिए' जिसमें ‘लॉग-इन, रजिस्टर, खोया पासवर्ड, रिसेंड एक्टीवेशन मेल' का विकल्प होता है। वेबसाइट में एक सेक्शन ‘हमारी सरकार' है जिसमें भारत के राष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा, कैबिनेट सचिवालय, प्रेस सूचना ब्यूरो, डाटा डॉट जीओवी, इंडिया डॉट जीओवी डॉट इन, जीओआई वेब डायरेक्टरी और माई जीओवी सब सेक्शन है। पीएमओ की वेबसाइट का लिंक है - http://pmindia.gov.in/en/

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+