अब कोच्चि मेट्रो उद्घाटन समारोह में पीएम के साथ मंच साझा करेंगे श्रीधरन

पीएमओ ने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया है कि श्रीधरन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया है।

नई दिल्ली। विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए जाने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह में मेट्रोमैन ई श्रीधरन को आमंत्रित किया है। श्रीधरन मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पीएमओ ने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय को बताया है कि श्रीधरन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह में बुलाया गया है। जबकि राज्य सरकार के आग्रह के बावजूद विधायक पी थॉमस को विशेष अतिथि के तौर पर शामिल नहीं किया गया है।

इससे पहले पीएमओ की तरफ से जो लिस्ट जारी हुई थी उसमे मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को उन विशेष अतिथियों में शामिल नहीं किया गया था जो प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। इसपर केंद्र सरकार की काफी आलोचना हो रही थी।केरल सरकार ने पीएमओ को चिट्ठी लिख कर कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन समारोह विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और कोच्चि के विधायक पीटी थॉमस के साथ श्रीधरन के लिए भी मंच पर बैठने की व्यवस्था करने का आग्रह किया था।

इतना ही नहीं ई श्रीधरन को पीएमओ का बुलावा ना मिलने के पीछे कई तरह से कयास लगाए जाने लगे थे। मीडिया में खबरें आने लगी थी कि एनडीए श्रीधरन को अगले राष्ट्रपति के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है। इसी के मद्देनजर पीएमओ ने श्रीधरन को बुलावा नहीं भेजा है। वही पीएमओ की तरफ से अब बताया गया है कि श्रीधरन का पीएम के साथ मंच साझा करने के लिए नहीं बुलाने का फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+