PMC घोटाला: एक और खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत, पैसे की कमी से नहीं हो सका इलाज

मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक (PMC) के खाताधारकों की मौत की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक और खाताधारा की पैसे की कमी के चलते इलाज ना करा पाने का कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पीएमसी बैंक के अकाउंट होल्डर मुरलीधर धारा की आज हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस सप्ताह पीएमसी बैंक के तीसरे खाताधारक की हार्ट अटैक से मौत हुई है।

PMC Bank account holder died of a heart attack in Mumbai on Friday

मृतक के बेटे प्रेम धारा ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार थे और डॉक्टर ने उन्हें बायपास सर्जरी कराने के लिए कहा था। इसके लिए पैसे की जरूरत थी और समय पर पैसे ना मिलने की वजह से बायपास नहीं करा पाए। शुक्रवार की सुबह घर पर ही उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। वो मुलुंड में रहते थे। मुरलीधर धारा का भी पीएमसी बैंक में खाता था लेकिन उनके खाते में कितना पैसा था इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं उनके बेटे का खाता भी इसी बैंक में है, उन्होंने बताया कि मेरे 80 लाख रुपये फंसे हुए हैं।

इससे पहले मुंबई के रहने वाले संजय गुलाटी (51) की सोमवार को मौत हो गई थी। संजय की पहले जेट एयरवेज से नौकरी चली गई, फिर बचत से वह किसी तरह अपने परिवार के साथ गुजारा कर रहे थे। इसी बीच पीएमसी में बड़े घोटाले का मामला सामने आ गया। संजय ने भी पीएमसी में 90 लाख रुपये जमा कर रखे थे। संजय के बाद मुंबई के मुलुंद इलाके के रहने वाले फत्तेमल पंजाबी की बीते मंगलवार को मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को संकट में फंसे पीएमसी बैंक के ग्राहकों के लिये निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये प्रति खाताधारक कर दी है। यह तीसरा मौका है जब आरबीआई ने ग्राहकों को राहत देते हुये निकासी सीमा बढ़ायी है। सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नकदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+