नशा स्टाइल स्टेटमेंट या कूल नहीं बल्कि बर्बादी का कारण है-नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर आज अपने मन की बात में युवाओं की नशे की लत पर अपने विचार रखे। पीएम ने कहा कि हमें बालक से नहीं बल्कि उसके नशे से नफरत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बालक को नफरत करने से उस बालक के मन में ठेस पहुंचती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री की मन की बात के मुख्य अंश-

narendra modi
  • अब अगले साल जनवरी के माह में किसी न किसी रविवार को जरूर बात करेंगे।
  • आपके पत्र मेरे लिए प्रेरणा हैं अपने पत्र जरूर लिखिए।
  • मुख्यमंत्रियों के साथ हुई मुलाकात बेहद ही सकारात्मक रही। राजनीति से इतर सभी मुख्यमंत्रियों ने अपनी बात को खुलकर रखी।
  • विदेश घूमने का मन करता है तो एक बार नार्थ-इस्ट जरूर जाइये। प्राकृतिक खूबसूरती का अद्भुद नजारा है यहां।
  • ड्रगफ्री हैशटैग से सोशल मीडिया पर नशा के खिलाफ एक अभियान लगातार शुरु करना चाहिए।
  • दुनियाभर के देशों के वह आभारी जिन्होंने योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मनाने की मंजूरी दी।
  • जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने मुंबई पर जीत दर्ज करके बताया कि वह विपरीत परिस्थियों से लड़ना जानते हैं।
  • कुछ पल के लिए नशा आपको सारी दिक्कतों से मुक्ति का एहसास देती है लेकिन यह महज भ्रम है।
  • जिनके जीवन में ध्येय नहीं है वो नशे की ओर आकर्षित होते हैं।
  • नशे की लत कहीं न कहीं देश को बर्बाद कर रही है।
  • बालकों के नशे का पैसा कहीं न कही आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाता है।
  • नशे से आतंकियों के पास पहुंचा पैसा देश के जवानों के सीने में गोली दागने में मदद करता है।
  • एक बार युवाओं को सोचने की जरूरत है कि क्या वह देश के जवानों के सीने में गोली दागना चाहते हैं।
  • युवाओं को नशा स्टाइल या कूल लगता है, लेकिन यह आपकी जान लेता है।
  • अपने दोस्तों से भी ना कहने की आदत सीखिए।
  • मां बाप को भी अपने बच्चों को समय देना चाहिए
  • ज्यादातर समय मां-बाप बच्चों के लौकिक उपलब्धियों की ही बात करते है।
  • बच्चों के साथ मां-बाप को अपनी बातचीत का दायरा बढ़ाना चाहिए।
  • उन्हें बच्चों से आत्मीय बातों के इतर भी बात करन चाहिए।
  • जो काम मां-बाप कर सकते हैं वह कोई नहीं कर सकता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+