बीजेपी की फिर बनी सरकार तो पीएम के तीसरे कार्यकाल का क्या होगा प्लान? PM मोदी ने खुद बताया

Lok Sabha elections 2024: इस बार चुनाव में मुकाबला आईएमडीआईए बनाम एमडीए है। यानी विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए उम्मीदवार बीजेपी और उनके सहयोगी दलों के कैंडिडिडेट्स को चुनौती दे रहे हैं। इस बीच 'अबकी बार 400 पार' का चुनावी नारा और बीजेपी की आगे की प्लानिंग पर चर्चा के दौरान बीजेपी का विजन क्लियर किया।

पीएम मोदी ने केंद्र की योजनाओं को लेकर कहा कि हमारे देश में बैंकों की हालत खराब थी। देश की आधी से ज्यादा आबादी ऐसी थी जो बैंकों में खाते खुलवाने के लिए पैसे देती थी, लेकिन बैंकों ने उनके खाते कभी नहीं खोले। फिर मोदी आए और 52 करोड़ बैंक खाते खुलवाये और इसका सबसे बड़ा फायदा मैंने उठाया।

PM Modi about BJP Plan

पीएम मोदी ने कहा कि मैं चुनावों में लगातार कह रहा हूं कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए हैं। मैं कई लोगों से कहता हूं कि जब आप इस चुनाव प्रचार में जाएं तो जिन लोगों के घर नहीं बने हैं, उनकी सूची भेजकर कृपया मेरी मदद करें। जैसे ही मेरा तीसरा कार्यकाल शुरू होगा, मैं इस काम को आगे बढ़ाना चाहता हूं।

पीएम ने कहा कि जनधन, मोबाइल और आधार की प्रक्रिया को अपनाया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) को प्रोत्साहित किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के घोषणापत्र में वादा किया गया है कि भारत को 2030 तक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य है। देश भर में मोटे अनाज को लेकर एक तरह की क्रांति का संचार मोदी सरकार में किया गया।

बता दें कि मोदी सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में 15 एम्स की स्थापना की और अब इसके और विस्तार के साथ इसके मजबूत ढांचे की रूपरेखा आगे के लिए तैयार की गई है। पिछले 10 सालों में भारत मोबाइल के उत्पादन में दुनिया के दूसरे नंबर के देश में शुमार हो गया है। सरकार का अगले पांच साल में भारत को विश्व के न्यूट्री हब के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।
इसके अलावा 2030 तक ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य है। बीजेपी ने वादा किया है कि बीजेपी का वादा है कि गरीब की थाली में अनाज हो इसके लिए अगले 5 साल तक पीएम गरीब कल्याण योजना का और विस्तार किया जाएगा।

मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का यह नतीजा रहा है। मोदी सरकार की तरफ से देशभर में कोविड के काल से ही 80 करोड़ भारतीयों को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत अनाज दिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+