'PM सदन में आने को तैयार नहीं, सरकार हमारी बात सुन नहीं रही', मणिपुर पर राज्यसभा से वॉकआउट करने पर बोले खड़गे
Congress MPs Walk Out Rajya Sabha Manipur Issue: संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे को लेकर गतिरोध जारी है। इस बीच कांग्रेस सांसदों ने मणिपुर मुद्दे पर उच्च सदन से वॉकआउट कर गए। उन्होंने कहा कि मणिपुर मुद्दे पर चर्चा ही नहीं हो रही।
इस बीच राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा इरादा था कि जब सदन में मणिपुर पर विस्तृत चर्चा होगी तो कुछ डिटेल्स सामने आएंगे। पीएम सदन में आने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, सरकार हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। विरोध के रूप में हम सदन से वॉकआउट कर रहे हैं।

Congress MPs stage walkout in Rajya Sabha over Manipur issue
"Our intention was that when a detailed discussion happens on Manipur in the House then some details will come out. PM is not ready to come to the House. The Government is not ready to listen to us. As a mark of… pic.twitter.com/sRGZ1sQu3z
— ANI (@ANI) August 9, 2023
वहीं, अमित शाह ने लोकसभा में मणिपुर में हिंसा के कारणों और राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा अमित शाह ने ये भी बताया कि वे मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह को क्यों नहीं बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई राज्य का मुख्यमंत्री सहयोग नहीं कर रहा हो तो उसे बदलना पड़ता है। यह सीएम केंद्र के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
शाह से पूछा गया कि हिंसा के बावजूद भी सीएम बिरेन सिंह को क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने अपने जवाब में कहा कि बीरेन सिंह पूरी पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। उन्हें बदलने की जरूरत नहीं है। बता दें कि मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा जारी है। हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक इस हिंसा में एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आगजनी और गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। विपक्ष मणिपुर मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष ने पीएम मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग की है। लेकिन पीएम मोदी अभी तक सदन नहीं आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications