कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक, फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को इश्योंरेंस 6 महीने बढ़ा

नई दिल्ली, 30 अप्रैल: देश में कोरोना के गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम एक उच्चस्तरीय बैठक की है। एम्पावर्ड ग्रुप के साथ हुई बैठक में उन्होंने देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि बैठक में आर्थिक और वेल्फेयर पर काम कर रहे एम्पावर्ड ग्रुप ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाने के लिए उठाए कदमों के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। बैठक में फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों की इश्योंरेंस स्कीम भी 6 महीने बढ़ाने का फैसला हुआ है।

 PM reviews Covid related situation, pm meeting with Empowered Groups, narendra modi, coronavirus, कोरोना वायरस, नरेंद्र मोदी

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रीय सरकार को राज्यों के साथ तालमेल बैठाकर काम करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि गरीबों को आसानी से मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिले। साथ ही लंबित बीमा दावों के निपटान में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जाएं। इसको लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं।

सप्लाई चेन पर काम कर रहे एम्वापर्ड ग्रुप ने महामारी को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों से संबंधित विभिन्न परामर्शों पर पीएम के सामने एक प्रेजेंटेशन दी। निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ समन्वय पर काम कर रहे ग्रुप ने प्रधानमंत्री को बताया कि सरकार निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ सक्रिय भागीदारी में कैसे काम कर रही है। पीएम ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि नागरिक समाज के लोगों को भी गैर-विशिष्ट कार्यों में शामिल किया जाए तारि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर दबाव कम किया जा सके।

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा मामले इस समय भारत में आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 386,452 नए केस आए हैं और 3498 मरीजों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस अब 32 लाख के करीब पहुंच गए हैं। वहीं दो लाख से ज्यादा मौतें देश में कोरोना से हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+