मोदी बनाम मोदी, पीएम के खिलाफ भाई मोदी के खोला मोर्चा
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनके छोटे भाई प्रह्लाद मोदी ने ही मोर्चा खोल दिया है। मुंबई के आज़ाद मैदान में प्रह्लाद केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती दी है कि अगर मोदी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मांनी तो आने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है।

मोदी के छोटे भाई ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आंदोलन में शामिल है। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर फेडरेशन की मांगें नहीं मानी गईं तो भाजपा की हार तय है। आपको बता दें कि प्रह्लाद फेडरेशन के वाइस प्रेसिडेंट हैं।
उन्होंने अपनी मांगों के तहत मुंबई के आज़ाद मैदान में राशन विक्रेताओं ने पीडीएस सिस्टम के खिलाफ आंदोलन किया। उनकी मांग है कि राशन डिस्ट्रीब्यूटर के कमीशन में इजाफा किया जाए और हर डिस्ट्रीब्यूटर को कम से कम एक हजार कार्ड होल्डर मिलने का आश्वासन मिले। हलांकि प्रह्लाद पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करने से बचते रहे। उन्होंने कहा कि मैं पीएम का सम्मान करता हूं। मेरी लड़ाई उनके खिलाफ नहीं है, सिस्टम के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications