जप, तप, योग के साथ कन्याकुमारी में पूरी हुई पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 45 घंटे की ध्यान साधना समाप्त हो गई है। पीएम मोदी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का ध्यान किया। पीएम मोदी यहां ध्यान मंडपम में अपने आध्यात्मिक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। यह वही जगह है जहां माना जाना जाता है कि स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दिव्य दर्शन हुए थे।
अहम बात है कि आज लोकसभा चुनाव के सातवे और आखिरी चरण का मतदान भी समाप्त हो रहा है और इससे पहले पीएम मोदी ने अपने आध्यात्मिक कार्यक्रम को पूरा करके वापस दिल्ली लौट रहे हैं।

पीएम मोदी के ध्यान को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने खारिज करते हुए इसे महज फोटो शूट करार दिया था। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी वहां कोई ध्यान नहीं कर रहे हैं, फोटो शूट करा रहे हैं, जैसे ही खत्म होगा वह लौट आएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचे थे। ऐसी मान्यता है कि देवी मां पार्वती ने भी यहीं पर ध्यान लगाया था,उन्होंने एक पैर पर खड़े होकर ध्यान किया था। उन्होंने यहां पर भगवान शिव कि इंतजार किया था।
गौर करने वाली बात है कि कन्याकुमारी देश का सबसे दक्षिणी छोर है, यहां पर पूर्वी और दक्षिणी तट मिलते हैं। यहां पर हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी, अरब महासागर आपस में मिलते हैं। यहां पर ध्यान करके पीएम मोदी ने देश को एकता का संदेश देने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री पंजाब के होशियारपुर में अपनी रैली करने के बाद कन्याकुमारी पहुंचे थे। इस लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने 206 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसमे रोड शो भी शामिल हैं। 75 दिनों में पीएम मोदी ने 206 जनसभा, रोड शो के साथ 80 इंटरव्यू अलग-अलग मीडिया संस्थानों को दिया।
इससे पहले 2019 में भी पीएम मोदी ने चुनावी प्रचार के बाद केदारनाथ का दौरा किया था। गौर करने वाली बात है कि 543 लोकसभा सीटों पर इस वर्ष 7 चरण में मतदान हुए। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ। 4 जून को मतों की गणना होगी।












Click it and Unblock the Notifications