पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर हुए 1 करोड़ सब्सक्राइबर, इस उपलब्धि को पाने वाले दुनिया के पहली लीडर बने
नई दिल्ली, फरवरी 01। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर अच्छे-अच्छे नेताओं को पीछे छोड़ चुकी है। इस बीच मंगलवार को पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई। आपको बता दें कि पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे लीडर बन गए हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या 1 करोड़ के पार चली गई है। पीएम मोदी के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके यूट्यूब चैनल पर 36 लाख सब्सक्राइबर हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं पांचवे स्थान पर
जायर बोल्सोनारो के बाद मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर का नंबर आता है, जो तीसरे स्थान पर हैं। उनके यूट्यूब पर 30. लाख सब्सक्राइबर हैं। चौथे स्थान पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं, जिनके 28.8 लाख सब्सक्राइबर हैं। व्हाइट हाउस के यूट्यूब चैनल पर जहां 19 लाख सब्सक्राइबर हैं तो वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 7.03 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। अन्य राष्ट्रीय नेताओं की तुलना में पीएम मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल से जुड़ी कुछ खास बातें
- पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल की शुरुआत 2007 में हुई थी, लेकिन उनके चैनल पर पहला वीडियो 4 साल बाद 18 मार्च 2011 को अपलोड हुआ था। इसके बाद से पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड होना शुरू हुए।
- नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या में इजाफा 2014 के बाद से होना शुरू हुआ, जब वो प्रधानमंत्री बन गए।
- पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर सबसे ज्यादा देखे जाना वाला वीडियो एक दिव्यांग का है, जो सिर्फ 14 सेकेंड का है। इस वीडियो में एक दिव्यांग ने पीएम मोदी के पैर छुए थे। इस वीडियो को 19 फरवरी 2019 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 7 करोड़ से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 11 लाख से अधिक लाइक्स हैं।
भारत में अन्य नेताओं के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर 5.25 लाख सब्सक्राइबर हैं।
- कांग्रेस नेता शशि थरूर 4.39 लाख सब्सक्राइबर हैं।
- AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 3.73 लाख सब्सक्राइबर हैं।
- तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के चैनल पर 2.12 लाख सब्सक्राइबर हैं।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चैनल के 59,000 सब्सक्राइबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications