नरेन्द्र मोदी ने कहा, वेरी-वेरी हैप्पी बर्थडे सुषमा स्वाराज जी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को उनके 63वें जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर संदेश में लिखा, "मेरी वरिष्ठ सहयोगी और भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।"

सुषमा का जन्म 14 फरवरी, 1952 को हरियाणा के अंबाला कैंट में हुआ था। वह फिलहाल मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं। वह सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुईं।
वह हरियाणा मंत्रिमंडल में 25 साल की उम्र में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की मंत्री थीं। पेशे से अधिवक्ता सुषमा ने अंबाला के एस.डी.कॉलेज और पंजाब विश्वविद्यालय के विधि विभाग से शिक्षा हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications