47 साल के हुुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद राहुल गांधी आज 47 वर्ष के हो गए। हालांकि वो अपने जन्मदिन के मौके पर देश में तो नहीं है लेकिन उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं।

राजनीति में दोनों के बीच राजनीतिक गहमागहमी आम बात है लेकिन आज जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राहुल गांधी को बधाई दी। ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा है कि 'कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ आयु के लिए कामना करता हूं।'

पीएम पर लगाते हैं आरोप

पीएम पर लगाते हैं आरोप

बता दें कि राहुल फिलहाल इटली में अपने नानी के घर हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अमूमन कांग्रेस उपाध्यक्ष के निशाने पर होते हैं। राहुल ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी की अगुवाई वाली सरकार को 'सूट बूट की सरकर' कहा था। राहुल ने अक्सर प्रधानमंत्री पर बड़े उद्योगपतियों की मदद करने का आरोप लगाया है। राहुल कहते रहे हैं कि पीएम गरीबों की उपेक्षा करते हैं। (तस्वीर में अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी)

बस गोलियां देते हैं

बस गोलियां देते हैं

वहीं बीते दिनों मध्य प्रदेश स्थित मंदसौर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स की ओर से की गई गोलीबारी में 5 किसानों के मारे जाने के विरोध में जब वो वहां पहुंचे थे तो उन्हें धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए राहुल ने कहा था कि ना किसानों का कर्जा माफ करते हैं, ना बोनस देते, बस गोलियां देते हैं। (तस्वीर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी)

ट्रेंड कर रहा #HappyBirthdayRG

ट्रेंड कर रहा #HappyBirthdayRG

वहीं ट्विटर पर राहुल गांधी का बर्थ डे #HappyBirthdayRG टैग से ट्रेंड कर रहा है। भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने लिखा है 'राहुल गांधी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है आप जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे।'

पंजाब में कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा ने लिखा है- 'एक नेता जिसमें नैतिकता है, जिसका मैं सम्मान करता हूं, प्रशंसा करता हूं, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं।' (तस्वीर में परिवार के साथ राहुल गांधी)

संजय निरुपम ने लिखा

संजय निरुपम ने लिखा

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने लिखा है कि हमारे युवा नेता और कांग्रेस उपाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं। के पद्मरानी ने लिखा है - आप भारत की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं भगवान शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ आपको आशीर्वाद दें। (तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ राहुल गांधी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+