देशभर में आज क्रिसमस की धूम: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

देशभर में आज क्रिसमस की धूम: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली, ‌25 दिसंबर: देशभर में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इसकी चमक फीकी पड़ गई है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टियों पर बैन लगा दिया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर क्रिसमस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''सभी को क्रिसमस की बधाई! हम यीशु मसीह के जीवन और महान शिक्षाओं को याद करते हैं जिन्होंने सेवा, दया और नम्रता पर सबसे अधिक जोर दिया।"

Narendra Modi

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ''भारत और विदेशों में, देशवासियों को, खासकर से हमारे ईसाई भाइयों और बहनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं। इस खुशी के मौके पर आइए हम सब मिलकर ऐसे समाज का निर्माण करने का संकल्प लें जो न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों पर आधारित हो। वही मूल्य जो यीशु मसीह ने अपने जीवन में अपनाया था।''

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए समर्पित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+