पीएम मोदी संयुक्त कांग्रेस की ज्वाइंट मीटिंग को करेंगे संबोधित, अमेरिका ने जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 22 जून को संयुक्त राज्य कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका के दौरे के दौरान संयुक्त कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। अमेरिका ने बताया कि संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है।
पीएम मोदी 22 जून को अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन उनकी मेजबानी करेंगे। साथ ही उनके लिए राजकीय रात्रिभोज का भी इंतजाम है। वहीं, यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार बढ़ रही है।
यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और यूनाइटेड स्टेट्स सीनेट ने कहा कि पीएम मोदी इस दौरान भारत के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण और दोनों देशों के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications