G-20 को सफल बनाने वाले अधिकारियों से मिले पीएम मोदी, कर दी एक छोटी सी गुजारिश

संसद के विशेष सत्र की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी-20 को सफल बनाने वाले अधिकारियों से बातचीत की। ये वही अधिकारी हैं जो कि भारत मंडपम को भव्य स्वरूप देने के लिए दिन रात मेहनत से जुटे थे। पीएम मोदी ने जी-20 को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि इसकी सफलता का श्रेय आपलोगों को ही जाता है।

पीएम मोदी बोले आपलोगों की वजह से जी-20 शिखर सम्मेलन सफल हुआ। देश का नाम रोशन हुआ और तारीफ तारीफ सुनने को मिल रही है। जिन्होंने दिन रात उसमें खपाए और जिसके कारण यह सफलता प्राप्त हुई, वे आप सब हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश में कोई खिलाड़ी जब ओलंपिक मेडल जीतकर लाता है तो उसकी चर्चा लंबे समय तक होती है, लेकिन वही जब आपलोग मिलतक एक इतने बड़े सम्मेलन को सफल बना दिया जिसकी कई लोगों को जानकारी नहीं होगी। लोगों को यह अंदाजा नहीं है कि कितनी मेहनत से आपने यह काम किया होगा, कितनी विपरीत परिस्थितियों में किया होगा। आपलोगों में से अधिकतर वे लोग होंगे जिन्हें इससे पहले इतने बड़े आयोजन से जुड़ने का मौका नहीं मिला होगा। नीचे पढ़ें पीएम मोदी ने अधिकारियों से कौन सी गुजारिश की...

Pm Narendra Modi

पीएम मोदी ने अधिकारियों से की छोटी सी गुजारिश करते हुए कहा कि मेरा एक अनुरोध है कि यदि आप सभी अपने अनुभवों को रिकॉर्ड कर सकते हैं तो कर लें। आपलोग अपने अनुभव को लिखना शुरू करें और इसे सुरक्षित जगह पर सेव करें। यह भविष्य के आयोजनों के लिए दिशानिर्देश के रूप में काम करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह भविष्य में आने वाले अधिकारियों के लिए भी एक सीख के रूप में काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+