नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी का पीएम मोदी ने किया स्वागत, बोले- लंबे समय से था इसका इंतजार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दिए जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, मैं नई शिक्षा नीति का दिल से स्वागत करता हूं। एजुकेशन सेक्टर में ये बहुत समय से रुका हुआ और बहुप्रतीक्षित सुधार है। जो आने वाले समय में लाखों लोगों का जीवन बदलेगा।
Recommended Video

बुधवार शाम केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और रमेश पोखरियाल निंशक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता आज कैबिनेट की बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी दी गई है। इस दौरान शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को तैयार करने के लिए विश्व की सबसे बड़ी परामर्श प्रक्रिया आयोजित की गई थी।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 34 साल से शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं हुआ था। जावड़ेकर ने कहा, नया अकादमिक सत्र सितंबर-अक्टूबर में शुरू होने जा रहा है और सरकार का प्रयास पॉलिसी को इससे पहले लागू करने का है। उन्होंने कहा कि यहां नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य सुधार लाना है। उच्च शिक्षा में प्रमुख सुधारों में 2035 तक 50 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात का लक्ष्य और एकाधिक प्रवेश या निकास का प्रावधान शामिल है।
हायर एजुकेशन सेक्रेटरी अमित खरे ने बताया कि अभी शिक्षा पर कुल जीडीपी का करीब 4.4 फीसदी खर्च हो रहा है लेकिन अब केंद्र सरकार इस खर्च को 6 प्रतिशत तक बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 में बनाई गई थी और इसे 1992 में संशोधित किया गया था। पिछली नीति को तैयार हुए तीन दशक से भी अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में बदलावों को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति की जरूरत है।
-
PM Modi क्या Sonia Gandhi से अस्पताल में मिलने गए? बंगाल-तमिलनाडु में सियासी पारा गर्म! Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America War: मोदी का मास्टरस्ट्रोक! पश्चिम एशिया में तनाव के बीच 1,171 भारतीयों का 'महा-रेस्क्यू' -
कोबा तीर्थ में भावुक हुए पीएम मोदी, तक्षशिला की तबाही से लेकर ज्ञान भारत मिशन तक, संबोधन की खास बातें -
PM Modi Vav-Tharad Visit: गुजरात के वाव-थराद को ₹20,000 करोड़ की कौन-कौन सी मिली सौगात? कितना फायदा? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88%












Click it and Unblock the Notifications