सचिवों के काम से खुश नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीच में छोड़ दी प्रजेंटेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिवों को इशारों में ही कह दिया कि उन्हें अपने प्रजेंटेशन पर और भी काम करने की जरूरत है।
नई दिल्ली। यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी प्रजेंटेशन को बिना पूरा देखे और उन पर चर्चा परिचर्चा करने के पहले बैठक से नहीं जाते, ना ही उसे रद्द करते हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसमें पीएम मोदी ने प्रजेंटेशन बीच में ही रद्द कर दी। जानकारी के मुताबिक सचिवों के समूह की ओर से कृषि और उससे जुड़े मुद्दों पर एक प्रजेंटेशन तैयार किया था, जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि कहा कि इसके लिए और मेहनत किया जाए। सूत्रों का कहना है कि एक दूसरे मौके पर उन्होंने एक अन्य समूह की ओर से बनाए जा रहे प्रजेंटेशन को बीच में ही छोड़ दिया।

हालांकि इन प्रजेंटेशन्स की बैठक को पीएम मोदी की ओर से छोड़ दिए जाने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सचिवों के समूह की ओर से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों पर बनाए गए प्रजेंटेशन पर पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा दिख रहा है कि इस पर ज्यादा मेहनत नहीं की गई है। पीएम मोदी की ओर से कहा गया कि इस पर एक बार फिर से काम किया जाए और संबंधित क्षेत्रों पर नए विचारों के साथ आएं।
रिपोर्ट के अनुसार यह प्रजेंटेशन पीएम मोदी के आवास पर की जा रही थी, जहां प्रधानमंत्री कार्यालय और नीति आयोग से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं दूसरे मामले में पीएम मोदी स्वास्थ्य, स्वच्छता और शहरी विकास की प्रजेंटेशन पूरी होने से पहले ही से उसे बीच में छोड़ कर चले गए। ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद से खादी बनी पसंद, करोड़ों में होने लगी बिक्री












Click it and Unblock the Notifications