2019 में सारे चुनावी पंडित गलत साबित हुए, पीएम ने कहा जीत को पचाने की ताकत होनी चाहिए

2019 में सारे चुनावी पंडित गलत साबित हुए, पीएम ने कहा जीत को पचाने की ताकत होनी चाहिए

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी आज गुजरात पहुंचें । पीएम मोदी के अहमदाबाद पहुंचने पर लोगों ने उन का जोरदार स्वागत किया, हालांकि सूरत हादसों की वजह से ढोल नहीं बजाया गया। पीएम ने इस कार्यक्रम को सूरत हादसे के पीड़ितों को समर्पित कर दिया। पीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उनका धन्यवाद किया।

 PM Narendra Modi Visited Ahmedabad after victory said Many People Fun of me During Election

पीएम ने कहा कि सूरत में हुए हादसे में कई परिवारों के दीप बुझ गए। इस घटना पर जितना भी दुख जताया जाए, कम है। पीएम ने कहा कि वक्त की कमी के चलते कार्यक्रम नहीं टाल पाए। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद लेना भी जरूर है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों का आशीर्वाद मेरी शक्ति है।

उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत पर कहा कि गुजरात में बीजेपी लगातार दूसरी बार सभी सीटें जीती है। 2019 का चुनाव न बीजेपी लड़ी, न मोदी लड़ा, न कोई और नेता। इस चुनाव को जनता लड़ी। उन्होंने कहा कि लोगों में जीत को पचाने की ताकत होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि अगले 5 साल देश के लिए बेहद अहम हैं।
पीएम ने कहा कि गुजरात के विकास से समाज में नया विश्वास पैदा हुआ था। 2019 चुनाव में सारे राजनीतिक पंडित फेल हो गए। पीएम ने कहा कि छठें चरण के मतदान के बाद ही उन्होंने कह दिया था कि एनडीए 300 सीटें जीतेगी। पीएम ने कहा कि इस बात पर सबने हमारा मजाक उड़ाया था। पीएम ने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+