पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देव दीपावली महोत्सव के लिए काशी सजकर तैयार, जानें पूरा कार्यक्रम

पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देव दीपावली महोत्सव के लिए काशी सजकर तैयार, जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली: PM Narendra Modi Visit Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सोमवार (30 नवंबर) को अपने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) का दौरा करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां देव दीपावली महोत्सव के अलावा कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में यह उनका 23वां वाराणसी दौरा है। पीएम मोदी देव दीपावली के मौके पर वाराणसी को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Recommended Video

    PM Modi ने Varanasi में Farmers Protest को लेकर विपक्ष पर लगाया बड़ा आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Modi

    जानें पीएम मोदी का वाराणसी का पूरा कार्यक्रम

    जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 30 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर लाल बहादुर शास्त्री अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी वाराणसी में रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेंगे। पीएम मोदी यानी अपने संसदीय क्षेत्र में लगभग 7 घंटे रहेंगे।

    एयरपोर्ट पर आने के बाद पीएम मोदी सेना के हेलीकॉप्टर से राजातालाब के खजूरी स्थित जनसभा स्थल पर जाएंगे। जनसभा स्थल से पीएम मोदी राजातालाब- हंडिया सिक्स लेन हाइवे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

    राजातालाब- हंडिया सिक्स लेन हाइवे को बनाने में 2,447 करोड़ रुपये की लागत आई है। चौड़े और छह-लेन वाले NH-19 के 73 किलोमीटर लंबे मार्ग से प्रयागराज और वाराणसी के बीच यात्रा के समय में एक घंटे की कमी आने की उम्मीद है।

    देव दीपावली का करेंगे उद्घाटन

    जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से डोमरी हेलीपैड जाएंगे। वहां से पीएम अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुंचेंगे। ललिता घाट से पीएम मोदी विश्वनाथ कॉरिडोर को देखते हुए काशी विश्वनाथ जाएंगे। मंदिर में पूजा करने के बाद शाम पांच बजे पीएम मोदी जघाट पहुचेंगे। यहां पीएम मोदी दीप जलाकर देव दीपावली का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पीएम मोदी यहां से भी लोगों को संबोधित करेंगे।

    देव दीपावली का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी क्रूज में सवार होकर वाराणसी के 84 घाटों पर देव दीपावली के 11 लाख जलते दीये की छठा को देखेंगे। इस दौरान घाटों पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर लेजर शो को भी देखेंगे और रविदास घाट पहुंचेंगे।

    यहां से पीएम मोदी रोड के जरिए भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ जाएंगे। यहां पर कुछ समय बिताने के बाद पीएम मोदी 8 बजकर 50 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+