पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन, योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात
वाराणसी, 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लंबे समय के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणासी का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 8 महीने के बाद आज वाराणसी पहुंच रह हैं। वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं की शुरुआत करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम तकरीबन 5 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे के बारे में खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके जानकारी दी है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा, आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए रो-रो वैसल्स और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर थ्री-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। ये टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ ही 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
Recommended Video

प्रधानमंत्री का यह वाराणसी दौरा कई मायनों में अहम है। जिस तरह से हाल ही में भाजपा ने पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है और उसके बाद पीएम मोदी आज वाराणसी को कई सौगात देंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, लिहाजा प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा पूर्वांचल में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। बता दे कि भाजपा ने जिला पंचायत के चुनाव में पूर्वांचल में 8 में से सिर्फ 4 सीट जीती है जबकि सपा ने 2और दो पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। लिहाजा पीएम मोदी पूर्वांचल के वोटरों को इस दौरे के जरिए साधने की कोशिश करेंगे।
पीएम मोदी आज सुबह तकरीबन 10.30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचेंगे, यहां से वह सीधे बीएचयू के आईआईटी मैदान पर जाएंगे लोगों लोगो को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम 280 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल कीमत तकरीबन 1583 करोड़ रुपए है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की जनसभा में तकरीबन 6 हजार लोग पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे जिसे जापान के साथ मिलकर तैयार किया गया है। पीएम यहां एक रुद्राक्ष का पौधा भी लगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications