PM मोदी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर, वंदे भारत एक्सप्रेस और काशी दर्शन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

PM मोदी आज कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर, वंदे भारत एक्सप्रेस और काशी दर्शन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Narendra Modi visit Karnataka, Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 नवंबर को कर्नाटक, तमिलनाडु, का दौरा करेंगे। वहीं 12 नवंबर को पीएम मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा करेंगे। आज शुक्रवार की सुबह लगभग 9:45 बजे पीएम मोदी संत कवि श्री कनक दास की प्रतिमाओं और बेंगलुरु के विधान सौध (विधानसभा) में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सुबह करीब 10:20 बजे प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11:30 बजे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन करेंगे। जिसको बनाने में 5000 करोड़ का खर्च आया है। टर्मिनल-2 एयरपोर्ट पर यात्री क्षमता को लगभग 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से दोगुना करके 5-6 करोड़ सलाना कर देगा। टर्मिनल 2 को गार्डन सिटी ऑफ़ बेंगलुरु जैसा डिजाइन किया गया है। यात्री को लगेगा कि वो एक बगीचे में हैं

इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जिसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे बेंगलुरु में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी तमिलनाडु के डिंडीगुल में गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

कल जाएंगे पीएम मोदी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

वहीं शनिवार 12 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीएम मोदी तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल प्लांट (RFCL plan) का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे पीएम मोदी रामागुंडम में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+