Live: जब दुनिया लोकतंत्र समझ रही थी तब वैशाली गणराज्य चरम पर था- पटना में पीएम मोदी
LIVE: पीएम मोदी आज बिहार-झारखंड के दौरे पर, बाबा नगरी देवघर में एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन LIVE: देवघर में PM मोदी, एयरपोर्ट उद्घाटन के बाद किया रोड शो, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा
देवगढ़, 12 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (12 जुलाई) को बिहार और झारखंड के दौरे पर हैं। पीएम मोदी झारखंड के देवघर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने देवघर में हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। साथ ही देवघर में 16,800 करोड़ लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास की भी सौगात दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र बिहार विधानसभा के समापन शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया।
पीएम मोदी के इस दौर की पल-पल अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें...

LIVE Feed
बिहार का ये स्वभाव है कि जो बिहार से स्नेह करता है, बिहार उसे वो प्यार कई गुना करके लौटाता है। आज मुझे बिहार विधानसभा परिसर में आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने का सौभाग्य भी मिला है। मैं इस स्नेह के लिए बिहार के जन-जन को हृदय से नमन करता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केदारनाथ धाम में जब वहां पुनर्निर्माण नहीं हुआ था और सुविधाएं नहीं बढ़ी थी तो कपाट खुलने के शुरुआती 2 महीनें में औसतन 2 से 2.5 लाख यात्री वहां आते थे। इस साल कपाट खुलने के शुरुआती 2 महीनों में ही करीब 9 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने देवघर कॉलेज ग्राउंड से लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, "अभी कुछ समय पहले मुझे पूज्य बाबा के चरणों में जाकर दर्शन और पूजन का मौका मिला। उससे पहले झारखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपयों की योजनाओं को भी बाबा के और जनता जनार्दन के चरणों में अर्पित किया।'
आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है: PM मोदी
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications