'मन की बात के जरिए देशवासियों से हुआ जुड़ाव', 18 राज्यों में 91 FM ट्रांसमीटर्स लॉन्च कर बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आकाशवाणी की एफएम सेवा का यह विस्तार अखिल भारतीय एफएम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वर्चुअल तरीके से 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने एफएम ट्रांसमीटरों का उद्घाटन कर कहा कि सूचना का समय पर प्रसार हो, कृषि के लिए मौसम की भविष्यवाणी हो या महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को नए बाजारों से जोड़ने की बात हो, ये एफएम ट्रांसमीटर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एफएम के इंफोटेनमेंट का बहुत महत्व है।
पीएम ने आगे कहा कि तकनीकी क्रांति ने रेडियो और एफएम को एक नए तरीके से आकार दिया है। रेडियो अप्रचलित नहीं हुआ है। ऑनलाइन एफएम और पोडकास्ट के जरिए यह एक नए अवतार में आ गया है। डिजिटल इंडिया ने इसे नए श्रोता दिए हैं। आज डीटीएच सेवाओं पर कई शिक्षा पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। एफएम रेडियो और डीटीएच दोनों ने डिजिटल इंडिया के भविष्य के लिए एक खिड़की दिखाई है।
91 FM 2 करोड़ लोगों के लिए एक उपहार
पीएम ने यह भी कहा कि आज आकाशवाणी की एफएम सेवा का यह विस्तार अखिल भारतीय एफएम बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 एफएम प्रसारण की यह शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए एक उपहार की तरह है।
कहा कि कुछ दिनों बाद मैं रेडियो पर 'मन की बात' की 100वीं कड़ी को संबोधित करूंगा। 'मन की बात' का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव, रेडियो के माध्यम से ही संभव हुआ। इसके जरिए मैं देशवासियों की ताकत और सामूहिक कर्तव्य की शक्ति से जुड़ा हूं।
इन राज्यों में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्तार
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, लद्दाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, महाराष्ट्र।












Click it and Unblock the Notifications