यूपी को बड़ी सौगात, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
लखनऊ, 16 जुलाई: उत्तर प्रदेश को आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। जहां वह जालौन जिले से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन थोड़ी देर में करेंगे। पीएम मोदी जालौन की उरई तहसील के कैथेरी गांव से एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास पीएम मोदी ने 20 फरवरी 2020 को किया था, जिसके बाद यह एक्सप्रेस वे महज 28 महीने में बनकर तैयार हो गया।
Recommended Video
Bundelkhand Expressway: बुंदेलखंड को एक्सप्रेस-वे की सौगात, जानिए इसकी खासियत |वनइंडिया हिंदी |*News

पीएम मोदी के यूपी दौरे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बन रहिए...
LIVE Feed
रेवड़ी कल्चर वाले कभी आपके लिए नए एक्सप्रेसवे नहीं बनाएंगे, नए एयरपोर्ट या डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनाएंगे। रेवड़ी कल्चर वालों को लगता है कि जनता जनार्दन को मुफ्त की रेवड़ी बांटकर, उन्हें खरीद लेंगे। हमें मिलकर उनकी इस सोच को हराना है, रेवड़ी कल्चर को देश की राजनीति से हटाना है: PM मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर दो चीजें- कानून और व्यवस्था की स्थिति और कनेक्टिविटी को ठीक किया जाए, तो मुझे पता था कि यह एक ऐसा राज्य बन जाएगा जो सभी बाधाओं से लड़ सकता है। हमने दोनों में सुधार किया। कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हो रहा है, इसलिए कनेक्टिविटी भी है: पीएम मोदी
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "16 जुलाई बुंदेलखंड क्षेत्र के मेरे बहनों और भाइयों के लिए एक विशेष दिन है। जालौन जिले में एक कार्यक्रम में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जाएगा। यह परियोजना स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी।"












Click it and Unblock the Notifications