कैबिनेट बैठक के बाद बोले पीएम मोदी- पहला निर्णय देश की रक्षा करने वालों को समर्पित
Recommended Video
नई दिल्ली। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 57 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ले ली और शुक्रवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी हो गया। विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों ने अपना काम संभालना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। पहले फैसले में राष्ट्रीय रक्षाकोष के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में बड़े बदलाव को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, "हमारी सरकार का पहला निर्णय भारत की रक्षा करने वालों को समर्पित है।"

उन्होंने ट्वीट में कहा, "राष्ट्रीय रक्षा कोष के तहत प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना में बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई, जिनमें आतंक या नक्स्लवादी हमलों में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के बच्चों को बढ़ी हुई छात्रवृत्ति देने की बात शामिल है।" छात्रवृत्ति की दरें लड़कों के लिए 2,000 रुपये से 2,500 रुपये प्रति माह और लड़कियों के लिए 2,250 रुपये से 3,000 रुपये प्रति माह तक बढ़ाई गई हैं। 'आतंक या नक्स्लवादी हमलों में शहीद हुए' राज्य पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए भी छात्रवृत्ति योजना की सीमा बढ़ाई गई है।
Our Government’s first decision dedicated to those who protect India!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 31, 2019
Major changes approved in PM’s Scholarship Scheme under the National Defence Fund including enhanced scholarships for wards of police personnel martyred in terror or Maoist attacks. https://t.co/Vm90BD77hm pic.twitter.com/iXhFNlBCIc
राज्य पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना का कोटा साल में 500 होगा। राष्ट्रीय रक्षा प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय रक्षा कोष (एनडीएफ) की स्थापना सन् 1962 में की गई थी। पहली बड़ी सौगात किसानों को मिली है जिसमें पीएम किसान योजना में अब सभी किसानों को 6000 रुपये मिलेंगे। अतंरिम बजट में पीएमकेएसएस के लिए 75000 करोड़ रुपये मिले। इसमें 12 करोड़ गरीब और सीमांत किसानों को फ़ायदे का लक्ष्य था। इन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले किसान शामिल थे। इसके तहत 3.11 करोड़ किसानों को 2000 रुपये मिल भी चुके हैं। 2.75 करोड़ लाभ पाने वालों को दूसरी किस्त भी मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications