VIDEO: जैसलमेर में टैंक पर सवार हुए पीएम मोदी, जानें क्यों खास है लोंगेवाला
नई दिल्ली। पीएम मोदी दिवाली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंचे। यहां पर उन्होंने जवानों संग दिवाली मनाई। पीएम मोदी के साथ इस बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान टैंक की सवारी भी की। उन्होंने इस दौरान सैनिकों को मिठाई वितरित की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हर साल की तरह इस साल भी दीवाली का त्योहार मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के पास पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी ने टैंक की सवारी की। लोंगेवाला का युद्धक टैंको के साथ अहम रिश्ता रहा है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत में लोंगेवाला भारत-पाकिस्तान के बीच बहुत ही भयानक लड़ाई लड़ी गई थी। वह दुनिया के सबसे खतरनाक टैंक युद्धों में गिनी जाती है। भारतीय सेना के पास एक टैंक नहीं था, जबकि पाकिस्तान 40 टैंक लेकर सामने खड़ा था।

भारत की पैदल सेना पाकिस्तान के टैंकों पर भारी पड़ी थी। उस रात भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के कुल 12 टैंकों नेस्तानाबूत कर दिया था। उनमें से कुछ के अवशेष लोंगेवाला म्यूजियम में रखे हैं। एक पूरा टैंक बाहर रखा है जो गवाह है कि सेना के शौर्य का। भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य का प्रतीक लोंगेवाला बॉर्डर पर सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया ये जान रही है, समझ रही है कि ये देश अपने हितों से किसी भी कीमत पर रत्ती भर भी समझौता करने वाला नहीं है।
सैनिकों का उत्साहवर्धन करते हुए पीएम ने कहा कि भारत का ये रुतबा, ये कद आपकी शक्ति और आपके पराक्रम के ही कारण है।आपने देश को सुरक्षित किया हुआ है इसीलिए आज भारत वैश्विक मंचों पर प्रखरता से अपनी बात रखता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान हैं।विस्तारवाद, एक तरह से मानसिक विकृति है और अठ्ठारहवीं शताब्दी की सोच को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications