Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे 'मन की बात', बिहार चुनाव हो सकता है अहम मुद्दा
Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज 11 बजे करेंगे 'मन की बात', बिहार चुनाव हो सकता है अहम मुद्दा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज रविवार (25 अक्टूबर) दशहरे के मौके पर सुबह 11 बजे 'मन की बात' (Mann Ki Baat) के जरिए देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का ये 70वां कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। पीएम मोदी आज मन की बात में बिहार चुनाव पर फोकस कर सकते हैं। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन और त्योहारों का भी जिक्र पीएम मोदी मन की बात में कर सकते हैं। पीएम मोदी ने इससे पहले किए मन की बात में देशवासियों को कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था अभी खतरा टला नहीं है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने Mann Ki Baat सुनने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 'मन की बात' की ट्वीट कर जानकारी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से 'मन की बात' सुनने की अपील की है। पीएम मोदी ने बीते दिन (24 अक्टूबर) को बिहार में चुनावी रैली की थी। जिसमें उन्होंने कोविड-19 को लेकर चेतावनी दी थी। पीएम मोदी ने कहा था, लॉकडाउन जाने का ये मतलब नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है, ये अभी भी बना हुआ है।
पीएम मोदी इस मन की बात में फेस्टिवल सीजन में कोविड-19 के नियमों के पालन करने का सुझाव दे सकते हैं। या फिर कोरोना वैक्सीन पर भी बात कर सकते हैं।
पिछली बार 27 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नए कृषि कानून समेत कई मुद्दों पर बात की थी। पीएम मोदी नए किसान बिल का बचाव कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा था, अपने फल-सब्जियों को, कहीं पर भी, किसी को भी, बेचने की ताकत देता है, नया किसान बिल और ये ताकत ही किसानों के विकास का आधार है।












Click it and Unblock the Notifications