प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो महीने में करेंगे पांच देशों की यात्राएं

विपक्ष हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्राओं को निशाना बनाता रहा है। 6 महीने तक देश में रहने के बाद वो फिर से 5 देशों की विदश यात्रा पर जा रहे हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल मई और जून में कजाकिस्तान,श्रीलंका,जर्मनी,स्पेन और रूस की यात्रा पर जा रहे हैं। यह बात दीगर है कि बीते 6 महीने बाद पीएम मोदी की विदेश यात्रा का कार्यक्रम बना है। बीते साल नवबंर में विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद पीएम मोदी जापान गए थे। इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र और पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विदेश यात्रा का कार्यक्रम नहीं बन सका।

6 महीने देश में रहने के बाद फिर 5 देशों की यात्रा पर रवाना होंगे पीएम मोदी, जानें कब!

यात्रा के पहले दौर में पीएम मोदी बुद्धिज्म कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए श्रीलंका जाएंगे। पीएम का यह कार्यक्रम मई में मध्य में है। इससे पहले पीएम मोदी 2015 में श्रीलंका की यात्रा पर गए थे। इसके बाद मई के आखिर और जून के शुरुआत में पीएम मोदी के जर्मनी, स्पेन और रूस की यात्रा पर जाने की संभावनाएं हैं। यहां उनके एजेंडा में कूटनीतिक साझेदारी और निवेश शामिल हो सकता है।

वेसक दिवस में भी जाएंगे पीएम

12 मई को पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र वेसक दिवस में शामिल होंगे। यह दिवस हर साल बुद्धिस्ट देशों के साथ मनाया जाता है। पहली बार इस कार्यक्रम की मेजबानी श्रीलंका करेगा। वेसक दिवस को बुद्ध के जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महाप्रयाण के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वेसक दिवस को अंतरारष्ट्रीय त्योहार घोषित किया है।

विदेशी यात्रा के इसी दौर में पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे। इस साल भारत और रूस कूटनीतिक संबंधों के 70 साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं।

7-8 जून को जा सकते हैं यहां

इसके बाद 7-8 जून को पीएम मोदी कजाकिस्तान जा सकते हैं, जहां संभावना है कि भारत को शंघाई कॉपरेशन आर्गनाइजेशन का सदस्य बनाया जाए। इसके बाद पीएम मोदी जर्मनी भी जा सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी जर्मनी की यात्रा पर जा सकते हैं।

बता दें कि जर्मनी ने मेक इन इंडिया कार्यक्रम में काफी दिलचस्पी दिखाई और वो भारत में निवेश करने वाला सातवां बड़ा मुल्क है। जर्मनी के बाद पीएम मोदी स्पेन, सेंट पीटर्सबर्ग जा सकते हैं। स्पेन में पीएम मोदी का लक्ष्य स्मार्ट सिटी योजना, रक्षा क्षेत्र और रेलवे की योजनाओं पर होगा। मोदी, 18वें भारत-रूस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें: मोदी को बुजुर्ग कहने पर भड़के विजयवर्गीय का पलटवार- 46 के होकर भी बच्चे हैं राहुल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+