प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला दौरा होगा आईएनएस विक्रमादित्‍य

ins vikramaditya
नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी ने 26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले दौरे के लिए देश के सबसे बड़े युद्धपोत और विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य को चुना है। हेलीकॉप्‍टर से विक्रमादित्‍य की जमीन पर उतरने के बाद मोदी समुद्री तटों समेत पूरे बार्डर का निरीक्षण करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से पोत पर आएंगे और नौसेना के अहम युद्धपोत और विमान के कुछ अभ्यास का अवलोकन करेंगे।' 26 मई को पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री का दिल्ली के बाहर यह पहला दौरा होगा।

रूस से 15,000 करोड़ रुपये से अधिक में हासिल 44,500 टन वाले विक्रमादित्य पर अपने दौरे के दौरान मोदी मिग 29 के, सी हैरियर्स, पी 81 विमान, टी यू 142 एम और आई एल-38 एस डी समुद्री निगरानी विमानों के अलावा कामोव और सी किंग हेलिकॉप्टरों के साथ विभिन्न नौसैन्य विमानों की ‘वायु शक्ति प्रदर्शन' का साक्षी बनेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि वह आईएनएस विराट, दिल्ली श्रेणी विध्वंसक और तलवार श्रेणी पोत सहित नौसेना की पश्चिमी बेड़े के जहाजों का कौशल भी देखेंगे। मोदी के जहाज पर नौसेना अधिकारियों और नाविकों को भी संबोधित करने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+