लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे पीएम मोदी
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस देखने को मिल रही है। अब जब संसद का मानसून सत्र खत्म हो रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज अविशअवास प्रस्ताव पर भाषण देंगे। बता दें कि इंडिया गठबंधन के दलों ने सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद सदन मे मणिपुर समेत तमाम मुद्दों पर सदन के भीतर बहस हो रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से जानकारी दी गई है कि अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सदन में मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछले दो दिनों से सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से तीखी बहस देखने को मिल रही है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि सरकार ने मणिपुर में फूट डाली है, जबकि सरकार की ओर से कहा गया है कि हमने कई विकास के काम किए हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने की। उन्होंने कहा कि पीएम के मौन वृत की वजह से हमे यह अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये सरकार एक भारत की बात करती है लेकिन उसने दो मणिपुर बना दए हैं, एक जो पहाड़ पर रहती है और दूसरी जो घाटी में।
गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष भ्रमित है आखिर उसने यह अविश्वास प्रस्ताव क्यों पेश किया है। आखिर इस अविश्वास प्रस्ताव का क्या मतलब है, सिर्फ भ्रम फैलाना। ना तो ये किसान सहयोगी हैं और ना ही गरीबों के बारे में सोचने वाले। इन्हें अपने परिवार से इतर किसी की चिंता नहीं है।
इससे पहले केंद्र सरकार इस बात पर राजी हो गई थी कि मानसून सत्र के आखिरी दिन यानि 11 अगस्त को मणिपुर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सरकार का आरोप है कि विपक्ष इसपर बहस से भाग रहा है।












Click it and Unblock the Notifications