कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज, मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जहां दिल्ली में कोरोना वायरस टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी गई है, तो वहीं कुछ राज्यों में रात्रिकालीन कर्फ्यू घोषित कर दिए गए हैं। इस बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए तैयार हो रही वैक्सीन को लेकर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खबर है कि वैक्सीन के वितरण की रणनीति सहित अन्य जरूरी बातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।

Recommended Video

      PM Modi मंगलवार को सभी CMs के साथ करेंगे बैठक,Corona के हालात पर होगी चर्चा | वनइंडिया हिंदी
      narendra modi

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बैक-टू-बैक दो चरण में राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इनमें पहली बैठक उन आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी, जहां कोरोना वायरस के केस सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम के साथ कोरोना वायरस के वितरण की रणनीति को लेकर पीएम मोदी बैठक करेंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खिलाफ इस समय देश में चार वैक्सीन एडवांस स्टेज में हैं। इनमें से चार वैक्सीन ऐसी हैं, जिसके दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है।

      शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ी मरीजों की संख्या
      हाल के दिनों में दिल्ली और महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में कोरोना वायरस की एक और लहर देखने को मिली है। हालांकि देश में दैनिक मामले अभी भी 50 हजार की संख्या से नीचे हैं, लेकिन कुछ शहरी इलाकों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिसकी वजह से यहां रात्रिकालीन कर्फ्यू और शादियों में मेहमानों की संख्या सीमित करने जैसे फैसले लिए गए हैं। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल पर विचार कर सकती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+