आज PM मोदी करेंगे नए संसद भवन का शिलान्यास, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर 1 बजे नए संसद भवन के निर्माण की आधारशीला रखेंगे, जिसकी सीधा प्रसारण दूरदर्शन और लोकसभा टीवी करेंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के संदेशों को पढ़ा जाएगा और उसके बाद पीएम मोदी सभा को संबोधित करेंगे और उनके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संबोधन होगा तो वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी स्वागत भाषण पढ़ेंगे जबकि धन्यवाद भाषण प्रह्लाद जोशी देंगे। भूमि पूजन 1 बजे शुरू होगा और इसके बाद 1.30 पर सर्वधर्म प्रार्थना होगी।
Recommended Video

नए संसद भवन का शिलान्यास
गौरतलब है कि नए भवन का निर्माण सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत किया जा रहा है, जिसका ठेका टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को दिया गया है, जिसके बारे ेमं ओम बिड़ला ने कहा था कि 75वें स्वतंत्रता दिवस तक नए संसद भवन तैयार हो जाएगा।

लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा...
लेकिन शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने नई संसद समेत कई सरकारी इमारतों वाले सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में किसी भी निर्माण पर फिलहाल रोक लगा रखी है, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 5 नवंबर को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।

971 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी नई इमारत
- नए संसद भवन में लोकसभा सदस्यों के लिए 888 सीटें होंगी और राज्यसभा सदस्यों के लिए 326 से अधिक सीटें होंगी।
- लोकसभा हॉल में 1224 से ज्यादा सदस्यों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी।
- इसे 971 करोड़ रुपये की लागत से 64,500 वर्गमीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा।
- नया संसद भवन, पुरानी इमारत की तुलना में 17,000 वर्गमीटर बड़ा होगा।

नई बिल्डिंग में तीन फ्लोर होंगे और टू सीटर बैंच होगी
- नई बिल्डिंग को डिजाइन एचसीपी ने किया है।
- नई इमारत में एक भव्य संविधान हॉल, संसद के सदस्यों के लिए एक लाउंज, पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, डाइनिंग एरिया और बड़ा पार्किंग स्थान होगा।
- नई बिल्डिंग में तीन फ्लोर होंगे जिसमें से एक ग्राउंड फ्लोर जबकि दो मंजिल उसके ऊपर होंगे।
- भवन का डिजाइन त्रिकोणीय होगा जिसका नजारा आसमान से देखने पर तीन रंगो की किरणों वाला होगा।
- संसद में टू सीटर बैंच होगी यानी कि एक टेबल पर दो सांसद बैठ सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications